अमरोहा, मार्च 22 -- अमरोहा, संवाददाता। फ्रेंडली क्रिकेट मैच में आलम क्लब ने मन्नान स्ट्राइकर को नौ रन से हराकर जीत दर्ज की। मोहम्मद आलम को प्लेयर ऑफ-द-मैच, जबकि मोहम्मद रियाज को बेस्ट बॉलर चुना गया। रविवार को जोया स्थित मैदान में खेले गए मैच में आलम क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद आलम ने 30 गेंदों में 37 रन जोड़े जबकि मोनिस ने 19 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। मन्नान स्ट्राइकर की ओर से मोहम्मद रियाज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके वहीं मोहम्मद जैद ने भी तीन ओवर में 39 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मन्नान स्ट्राइकर की टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। लेकिन मिडिल आर्डर के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम 16.3 ओवर में 125 रन पर ढेर हो गई। आलम क्लब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.