महाराजगंज, सितम्बर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा गांव में जहरीले सांप के डंसने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। यह बालक आलमारी से कोई सामान निकालने गया था।बताया जाता हैं कि मनिकौरा निवासी बालगोविंद का आठ वर्षीय बेटा आर्यन मंगलवार को करीब तीन बजे घर में था। इसी दौरान वह आलमारी से कोई सामान लेने गया तो इसी दौरान आलमारी में छिपे विषैले सांप ने उसके बाएं हाथ में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे सीएचसी फरेंदा पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि यदि परिजन अग्र...