बाराबंकी, मई 9 -- निंदूरा। कुर्सी के बहरौली गांव शुक्रवार को चोर ने एक घर की अलमारी से नगदी व सोने का हार चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। बहरौली गांव निवासी दिलीप कुमार खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते हैं। दिलीप ने बताया कि उसने देवा क्षेत्र निवासी आलू व्यापारी के हाथों आलू बेचा था। शुक्रवार को व्यापारी करीब आधा दर्जन मजदूरों को लेकर उसके घर आलू तौलाने आया था। मकान के पीछे कमरे आलू रखा था। अंधेरा होने के चलते मजदूरों ने कहा कि कमरे में उजाले के लिए एक बल्ब लगा दो। वह बल्ब लगाने के लिए अंदर चला गया। इसी बीच कमरे में रखी अलमारी को खोलकर किसी ने उसमें रखा सोने का हार व 10 हजार रुपए निकाल लिए। शाम को जब वह बाजार से मिर्च बेचकर पैसे रखने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखे रुपए व सोने का हार गायब था। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.