मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर कोल्हुआ पैगंबरपुर के पवन कुमार ने कमरे में रखे आलमारी से गहना चोरी होने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। यह गहना उनकी पत्नी का था। एफआईआर में उन्होंने कहा है कि 21 फरवरी को उनकी पत्नी ने आलमारी में गहना रखा था। 27 फरवरी को आलमारी से 41 ग्राम सोने का बड़ा मंगलसूत्र, दस ग्राम सोने का छोटा मंगलसूत्र व 26 ग्राम सोने की एक चेन किसी अज्ञात ने चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...