भदोही, मार्च 1 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में शनिवार रात आलमारी में रखा लाखों का आभूषण चोरी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। चोरी की घटना के समय पीड़ित रामायण कथा सुनने के लिए दूरे गांव गया था। कुनबीपुर गांव निवासी राकेश कुमार पटेल के मकान में घुसकर अलमारी खोलकर लाखों का सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पत्नी राज कुमारी मायके गई हैं। वह शाम को रामायण सुनने के लिए थाना क्षेत्र के ही विक्रमपुर में गया था। घर के पीछे दोनों तरफ चैनल गेट है और दोनों में ही ताला नहीं लगा था। न ही उस कमरे में ताला लगा था जिसमें आलमारी रखा था। ऐसे में रात को चोर चैनल खोलकर अंदर घुस गए और कमरा खोलकर बेड पर गद्दे के नीचे रखी आलमारी की चाभी खोज लिए। फिर क्या था चोर अलमारी को खोलकर उसमें रखा टीका, नथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.