लखनऊ, मार्च 24 -- रोडवेज ने आलमबाग बस टर्मिनल से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए बस चलाई है। चारबाग डिपो की सस्ते किराये वाली साधारण बस में प्रति व्यक्ति 862 रुपये किराया देना होगा। एआरएम बनारसी राम ने बताया कि यह बस आलमबाग से दोपहर एक बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से रोजाना सुबह 10 बजे रवाना होकर रात साढ़े आठ बजे लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल पहुंचेगी। यह बस बीच रास्ते में अयोध्याधाम, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, तमकुहीराज, गोपालगंज, पिपराकोठी, मोतिहारी में ठहराव करके मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यात्री बसों में एडवांस सीट की बुकिंग यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर करा सकेंगे। तत्काल में बस अड्डे के टिकट काउंटर या बस कंडक्टर से भी टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.