आलमबाग से मिलेंगी 19 शहरों के लिए बसें
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता चारबाग से 19 शहरों के बीच चलने वाली बसें आलमबाग बस टर्मिनल से मिलेंगी। इनमें उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, बनारस, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, मऊ, महोबा, जयपुर, मथुरा, आगरा, बांदा, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच शामिल हैं।चारबाग से रोडवेज का बस अड्डा आलमबाग बस टर्मिनल पर शिफ्ट हुए पांच माह गुजर गए लेकिन इस संबंध में कोई सूचना बोर्ड न लगा होने से तमाम यात्री चारबाग में ही बसें और बस अड्डा तलाशते दिखते हैं। इस समस्या को लेकर हिन्दुस्तान ने बीती 11 जून को रोडवेज की लापरवाही से भटक रहे बस यात्री शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने चारबाग में चार जगह बस अड्डा शिफ्ट होने के सूचना बोर्ड लगवा दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.