आलमबाग में पानी की आपूर्ति न सुधरी तो आंदोलन करेंगे लोग
लखनऊ, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी के बीच आलमबाग के बड़े इलाके में पेयजल का संकट गहरा गया है, जिससे निवासियों का धैर्य जवाब दे रहा है। आलमबाग में शनिवार को सामाजिक प्रयास समिति की बैठक में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठा। पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों ने तय किया कि वह क्षेत्रीय विधायक एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल से समस्या को लेकर बात करेंगे। पेयजल आपूर्ति में सुधार न हुआ तो आंदोलन करेंगे। सामाजिक प्रयास समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष रवि कुमार और सचिव दिलीप वर्मा ने कहा कि आलमबाग के गीता पल्ली वार्ड के तहत अंबेडकर पार्क रोड स्थित आजाद नगर, मधुबन नगर, गोपाल पुरी समेत काफी बड़े इलाके में पानी की आपूर्ति एक समय में महज 20 मिनट ही की जा रही है। इस भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति होने से लोग न नहा पा रहे और न ही जरूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.