लखनऊ, मार्च 6 -- आजमगढ़ से शुक्रवार सुबह चली रोडवेज बस आलमबाग बस अड्डे दोपहर में पहुंची। बस से सभी यात्री उतर गए। बस चेक करने पर बैग एक मिला, जिसको कंडक्टर ने अपने पास रख लिया। कुछ देर के बाद बैग लेने के लिए यात्री आलमबाग पहुंचे। इस बैग में पांच लाख रूपये मिले। यात्री सुलतानपुर के थे। सुरक्षित बैग मिलने पर यात्रियों ने खुशी जताई है। इस मामले में परिवहन मंत्री और एमडी के निर्देश पर ड्राइवर और कंडक्टर को ईमानदारी की मिसाल पेश करने पर सम्मानित किए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि आजमगढ़ डिपो की बस नंबर यूपी 78 केटी 2112 आजमगढ़-सुल्तानपुर-लखनऊ के बीच चलती है। बस चालक संदीप पांडेय (संविदा) और परिचालक रमेश चंद्र यादव (संविदा) तैनात थे। आजमगढ़ से लखनऊ जाते समय जगदीशपुर से चार यात्री बैठे और आलमबाग बस स्टेशन के पहले उतर गए। उनका एक बैग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.