लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, संवाददाता। चारबाग बस अड्डा के जीर्णोंद्धार का काम शुरू होने के कारण चारबाग की बसों का संचालन आलमाग बस अड्डा से शुरू हो गया है। जिसके चलते यहां बसों का दबाव भी बढ़ गया। यहां पर प्रवेश और निकासी के लिए एक ही रास्ता होने के कारण आलमबाग रोड पर जाम की स्थिति भी बनने लगी है। बस अड्डा शिफ्ट होने के कारण चारबाग अड्डे की सवारियां आलमबाग नहीं पहुंच पा रही हैं। ऑटो और ई रिक्शा वाले इन सवारियों को चारबाग और आसपास से संचालित हो रहीं प्राइवेट बसों तक पहुंचा रहे हैं। बसों का दबाव बढ़ने से आलमबाग बस अड्डे से 150 मीटर दूरी पर टेढ़ी पुलिया तिराहा पर कैंट की तरफ बसों के मुड़ने से जाम लग रहा है, जिससे ट्रैफिक रेंगता हुआ चल रहा है। हालांकि जाम से निपटने के लिए चारबाग बस अड्डा, आलमबाग थाना और टेढ़ी पुलिया तिराहा पर रोडवेज प्रबंधन ने कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.