आलमबाग नटखेड़ा रोड पर भूमिगत केबिल जली, सैकड़ों घरों व दुकानों की बिजली गुल
लखनऊ, अप्रैल 24 -- आलमबाग नटखेड़ा रोड पर शुक्रवार की शाम को भूमिगत केबिल जल गई। इसके चलते नटखेड़ा रोड बाजार की दुकानों सहित सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत का आश्वासन दिया पर बिजली बहाल नहीं हुई। नटखेड़ा रोड बाजार पर शाम 07.15 बजे अचानक भूमिगत केबिल से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। नटखेड़ा रोड युवा व्यापार के मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने चंदर नगर पावर हाउस में फोन से सूचना दी। कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाया और मरम्मत की करने की बात कही। मनीष अरोड़ा ने बताया कि केबिल जलने से क्षेत्र में दुकानों और घरों की बिजली गुल हो गई है। यह भी पढ़ें- अलीगंज में रात भर बत्ती गुल रहने पर हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठी जो केबिल जली है उसमें आए दिन फाल्ट आता रहता है, लेकिन विभाग ठोस निदान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.