संभल, अप्रैल 2 -- विकासखंड पंवासा के गांव आलमपुर में आगामी 8 अप्रैल को भगवान महर्षि कश्यप एवं भगवान निषादराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आगमन की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। विधानसभा संभल और असमोली क्षेत्र के हरतला, राठौर, बेला, शाहपुर चामरान व ग्राम सिसौत समेत कई गांवों में बुधवार को जनसंपर्क किया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस दौरान हरिराम कश्यप, राम लखन कश्यप, अखिलेश कश्यप, प्रेमपाल कश्यप, आकाश कश्यप, खेमपाल कश्यप, संजय कश्यप, सोमपाल कश्यप, रंजीत, बृजवासी, राकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.