शाहजहांपुर, जून 2 -- जैतीपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत आलमपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण के कुछ ही समय बाद केंद्र का लोहे का दरवाजा टूट गया, जिससे इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। टूटा हुआ दरवाजा न केवल केंद्र को अनुपयोगी बना रहा है, बल्कि इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। यह केंद्र गांव के बाहर कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री के उचित निस्तारण के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में इसका उपयोग न के बराबर हो रहा है और यह केवल एक शोपीस बनकर रह गया है। यह भी पढ़ें- मानकविहीन कूड़ा केंद्र का टीन शेड आंधी में उड़ा ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जि...