हापुड़, अप्रैल 13 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और भगवान हनुमान जी की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन में भाग लिया। सोमवार की सुबह को आयोजित कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर ओमपाल, कालीचरण प्रधान, जितेंद्र चौहान, शिव कुमार, बबलू, पप्पू सेठ, चंद्र प्रकाश, अशोक, अर्जुन, आशीष, दिवस, जगदीश मुकदम, लाल प्रधान और सत्यनारायण चौहान सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...