मधेपुरा, मार्च 7 -- आलमनगर। प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों पर शनिवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उदाकिशुनगंज के सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सात मार्च शनिवार को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक 33 केवी वीसीबी लगाने और लाइन मेंटेनेंस के कारण आलमनगर पावर हाउस और गंगापुर पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले विद्युत संबंधित कार्य समय से पहले कर ले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...