सहरसा, मार्च 23 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मौजीलाल भगत उच्च विद्यालय काशनगर में काशनगर प्रीमियम लीग द्वारा आयोजित आठ दिवसीय प्रखंड स्तरीय साफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उदघाटन मैच बैलदौड व आलमनगर के बीच खेला गया।जिसमें बैलदौड कि टीम ने 20 रन से जीत हासिल किया। इससे पूर्व उदघाटन करते अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने को प्रोत्साहित किया। टूर्नामेंट में निर्णायक मो आजाद, सुनिल आर्मी, उदघोषक नीरज त्यागी है। अध्यक्ष धीरज कुमार पंकज ने बताया टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया है। सेमीफाइनल मुकाबला 28 और 29 व फाईनल 30 मार्च को खेला जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया कृष्ण देव भगत, मो फरीद, सत्य संजय भगत, रमण यादव, सरपंच प्रकाश मेहता, मुखिया प्रवेन्द्र सिंह कुमकुम, जीतेंद्र यादव, रतेन्द्र कुमार,राजनीतिक ...