आलमनगर के बिषपट्टी पंचायत अंतर्गत चकला गांव में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई
मधेपुरा, अप्रैल 7 -- आलमनगर एक संवाददाता। बिषपट्टी पंचायत के चकला गांव में तीन दिवसीय रामधुनी को लेकर को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सोमवार की सुबह निकाली गयी कलश शोभायात्रा चकला स्थित काली मंदिर परिसर से निकाली गई। गाड़ी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ नए-नए परिधानों में सुसज्जित 1151 कन्याओं ने यजमान कारी सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, धनिक साह, राजीव कुमार व रामचंद्र पासवान के साथ निकली कलश शोभायात्रा खुरहान हाई स्कूल चौक, बाजार, ठाकुरबारी चौक होते हुए माता डाकिनी मंदिर पहुंची। जहां मंदिर परिसर स्थित पौराणिक कुंए से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर काली मंदिर होते हुए उक्त मार्गों से चकला गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल पंडित बेचन झा ने बताया कि कलश शोभा यात्रा निकालने से लोगों की आत्म शुद्धि होती है। आत्म शुद्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.