पाकुड़, मई 15 -- महेशुपर, एक संवाददाता। राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के लगभग दो साल बाद जमानत पर रिहा होने के बाद महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मो़ कलीमुद्दीन शेख ने शुक्रवार को आलमगीर आलम के रांची के निजी आवास में मुलाकात की। आलमगीर आलम को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। आलमगीर आलम ने महेशपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो़ कलीमुद्दीन शेख से महेशपुर प्रखंड क्षेत्र तथा पाकुड़ जिला के वर्तमान हालात के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष को पार्टी की विचारधारा तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक जागरूकता फैलाने की बात कही।महेशपुर यह भी पढ़ें- आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर कांग्रेसियों में खुशी प्रखंड अध्यक्ष मो़ कलीमुद्दीन शेख ने मोबाइल पर जानकारी देते ...