आलमगीर आलम से रांची में महबूब आलम व रफिकुर रहमान ने की मुलाकात
पाकुड़, मई 20 -- महेशपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह कांग्रेस महासचिव मुहम्मद महबूब आलम एवं ओबीसी विभाग के महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष रफिकुर रहमान ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के रांची स्थित आवास पर मंगलवार को पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और उनके स्वास्थ्य व हालचाल की जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुलाकात के क्रम में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने दोनों नेताओं से महेशपुर प्रखंड सहित पाकुड़ जिला में संगठन के अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पांकी के विधायक ने बिहार के सीएम से की शिष्टाचार मुलाकात यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिले विधायक, विकास पर हुई अहम चर्चा
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.