साहिबगंज, मई 15 -- मंडरो। झारखंड के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर मंडरो प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रखंड अध्यक्ष डॉ.विमल देव भगत ने कहा कि आलमगीर आलम को न्यायालय से राहत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मौके पर अब्दुल कादिर अंसारी,मोहम्मद सफीरुद्धीन अंसारी,श्यामसुंदर सिंह, निरंजन राय,संजू मड़ैया,शिवनारायण सिंह,लोबिन टुड्डू,संजय हांसदा,हिरालाल मड़ैया,किरानी राय आदि मौजूद थे। फोटो 4, मंडरो में खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। यह भी पढ़ें- आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर कांग्रेसियों ने म...