रांची, मार्च 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके आप्त सचिव संजीव लाल की जमानत याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में 24 मार्च को सुनवाई होगी। शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच ने मामले को गंभीर बताते हुए टिप्पणी की है कि यह एक महत्वपूर्ण प्रकरण है, क्योंकि संजीव लाल के करीबी के यहां से करीब 32.20 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शपथ पत्र दाखिल कर विस्तृत जानकारी भी दी है। अदालत की इस टिप्पणी के बाद आलमगीर आलम और संजीव लाल की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इसे स्वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी। बता दें कि ईडी ने टेंडर कमीशन से जुड़े कथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.