हापुड़, जुलाई 7 -- वन महोत्सव 2026 के सातवें एवं अंतिम दिन मंगलवार को गढ़ रेंज के अंतर्गत आलमगीरपुर बायोडायवर्सिटी पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वनाधिकारी करन सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने सहभागिता करते हुए पार्क परिसर में सफेद चंदन का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।इस यह भी पढ़ें- Kannauj News: वन महो...