नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।यहां पर वर्तमान में संचालित ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी स्थापित होगी। यह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट से आर. के. आश्रम मार्ग तक विस्तारित 28.92 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का एक प्रमुख केंद्र होगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीएमआरसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समय-सीमा के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेंगे 34 KM लंबे 4 नए क...