कन्नौज, फरवरी 25 -- तिर्वा। ठठिया क्षेत्र के आर. आर. के. स्कूल ऑफ एक्सिलेंस में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया एवं ठठिया मण्डल अध्यक्ष राजन अवस्थी ने फीता काटकर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य श्याम पांडे ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। बुधवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग की शॉटपुट, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, 50 से 100 मीटर रिले दौड़ तथा ट्रिपल जंप की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। इसी क्रम में नर्सरी, केजी और सीनियर केजी के लगभग 180 नन्हे विद्यार्थियों ने बॉल कलेक्शन, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस और म्यूजिकल चेयर रेस में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.