कन्नौज, अप्रैल 25 -- आरएस पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड के जारी परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंटर की छात्रा एकता ने 465 अंक हासिल कर जिले की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा हाईस्कूल के भी कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल यादव ने बताया कि इंटर की छात्रा एकता यादव ने 500 में 465 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उसके अलावा छात्रा जिज्ञासा ने 446 अंक, शिवा राजपूत ने 441 अंक, दिव्या ने 432 अंक, अनुष्का ने 430 अंक, वैष्णवी ने 426 अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- अच्छे अंक पाकर खुश हुए विद्यार्थी हाईस्कूल में छात्रा कोमल ने 555, प्रांशी व मानसी ने 550, अंकिता व काजल ने 539 अंक, स्वाती ने 538 अंक, नताशा ने ...