आर-लॉन्च द्वारा सशिविमं अंगवाली में शिविर
बोकारो, मई 18 -- अंगवाली। आर-लॉन्च सैलून एकेडमी फुसरो (मेघदूत मार्केट) शाखा ने विद्यालय परिवार के कहने पर सोमवार को पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में शिविर लगाकर कोई पच्चास से अधिक छात्राओं के बाल उनकी मांग के अनुरूप निशुल्क काटे। बता दें कि विद्यालय कक्ष में आठ सेट कुर्सी लगी थी, जिसमें छात्राएं आराम से बाल कटवा रही थी। संचालक पवन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में रौशन कुमार ठाकुर, रजनी कर्मकार, राजा, सौमी, आर्यन, कृष्णा, इंदु, पूनम, जयवती, सिमरन, गुड़िया केशरी, आदित्य शर्मा, साहिल, संगीता आदि कारीगर शामिल थे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य युगलकिशोर महतो, सजल कुमार मैती, कुसुमलता, तिलोचना, बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, शीला कुमारी, संगीता, रानी, प्रिंसी आदि शिक्षिका उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.