नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में आर जी कर रेप-हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ ने बड़ी जीत दर्ज की है। रत्ना देवनाथ ने टीएमसी के उम्मीदवार को 28,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। बता दें कि रत्ना देवनाथ को भाजपा ने चुनावी टिकट थमाया था। इससे पहले CM ममता बनर्जी पर आर जी कर रेप और हत्या के मामले में सही एक्शन ना लेने और यहां तक कि दोषियों को बचाने तक के आरोप हैं। ऐसे में TMC को हराना पीड़िता की मां के लिए बड़ी जीत है। वहीं बंगाल की जनता में भी इस मामले को लेकर जबरदस्त उबाल था और हजारों लोग TMC सरकार के खिलाफ सड़को पर उतर कर पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रहे थे। अब लोगों का यह गुस्सा वोट के रूप में निकला है और पीड़िता की मां को भारी समर्थन मिला है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सभी राउंड की वोटों की गिनती के ब...