नई दिल्ली, अगस्त 23 -- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की नाक में दम कर दिया है। वह अब तक आठ विकेट चटकाए चुके हैं। उन्होंने मैकाय के मैदान पर शनिवार को पहली पारी में छह विकेट झटके। वहीं, स्टार्क ने रविवार को लंच ब्रेक तक दो और शिकार किए। बांग्लादेश हार की कगार पर पहुंच गया है। स्टार्क रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा चुके हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी एक स्थान आगे बढ़े हैं।अश्विन से आगे निकले मिचेल स्टार्क 36 वर्षीय स्टार्क अब 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 302 मैच में 769 शिकार कर लिए हैं। यह स्टार्क का 107वां टेस्ट है। उन्होंने सबसे लंबे फॉर्मेट में 443 विकेट झटके हैं। उन्होंने 130 वनडे में 247 और 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट चटकाए। स...