आर अश्विन ने चुने भारत के टॉप 3 टेस्ट बल्लेबाज, महान सुनील गावस्कर लिस्ट में शामिल नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- आर अश्विन ने भारत के अपने 3 पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजों के नाम बताए हैं। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने इस लिस्ट में महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को शामिल नहीं किया। गावस्कर ने अपने करियर में 125 टेस्ट मैच खेले और 10122 रन बनाए, जिसमें 34 शतक जड़े। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी थे। गावस्कर 1971 से 1987 तक भारत की ओर से खेले। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स की फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर हैं। अश्विन की भारत के टॉप 3 टेस्ट बल्लेबाजों की फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली हैं। वह इन तीनों दिग्गजों के साथ खेल चुके। अश्विन 2010 से 2014 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 106 टेस्ट में 537 विकेट चटकाए।अश्विन ने गावस्कर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.