आर्य समाज हापुड़ में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अंतरंग सदस्यों ने ग्रहण की शपथ
हापुड़, सितम्बर 27 -- आर्य समाज हापुड़ में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अंतरंग सदस्यों का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से किया गया। यज्ञब्रह्मा धर्मेंद्र शास्त्री ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में आर्य समाज के प्रधान सुरेश सिंघल के साथ श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञ के उपरांत वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें धर्माचार्य एवं पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को वैदिक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सत्य, सदाचार, वेद प्रचार तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। वैदिक सत्संग के उपरांत पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अंतरंग सदस्यों को उनके नवीन दायित्वों की शपथ दिलाई। सभी ने ईश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.