अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2083 नव संवत्सर व आर्य समाज स्थापना दिवस का कार्यक्रम नादा पुल स्थित फार्म हाउस होगा। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर बैठक की। शुभारंभ यज्ञ से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य स्वदेश महाराज मथुरा रहेंगे। बैठक में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री पंडित राम किशन शर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...