इटावा औरैया, मार्च 15 -- कस्बा के आर्य समाज मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय 103वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत अंतिम दिन रविवार को 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य वैदिक प्रवक्ता हरिशंकर अग्निहोत्री व आचार्य प्रभुवेश की मौजूदगी में आयोजित यज्ञ में आर्य बंधुओं ने आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आचार्यों ने कहा कि यज्ञ वैदिक संस्कृति की महान परंपरा है, जो पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यज्ञ से समाज में सद्भाव, शांति और कल्याण की भावना का प्रसार होता है। इस दौरान देवेंद्र भंसाली आर्य, भगवान दास आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, मूलचंद्र आर्य, अजय आर्य, अनिल आर्य, अरुण गुप्ता अन्नू, आरती आर्या, राधा देवी आर्या, नंद किशोर आर्य...