कन्नौज, जनवरी 29 -- छिबरामऊ संवाददाता। नगर के मोहल्ला बजरिया रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में मानव जीवन के उत्थान एवं पर्यावरण शुद्धि हेतु तीन दिवसीय वृहद यज्ञ का आयोजन 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। आर्य समाज मंदिर के प्रधान ज्ञान प्रकाश भारद्वाज आर्य ने बताया कि तीन दिवसीय वृहद यज्ञ की शुरुआत 31 जनवरी से शुरू होगी, जो 2 फरवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक यज्ञ एवं वैदिक कथा, दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक मध्यान्ह वैदिक कथा, भजन व शंका समाधान के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा शाम 7 बजे से 9:30 बजे तक वैदिक प्रवचन, भजन और उपदेश होंगे। कार्यक्रम में कासगंज से कल्याणी आर्य, एटा से भजनोपदेशक पं.शिवपाल आर्य व शाहजहांपुर से पंडित मुकेशानंद पधार रहे हैं। यह आयोजन संरक्षिका इंदिरा दुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.