कानपुर, अप्रैल 16 -- चकेरी। हरजिंदर नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में 57वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। आर्य समाज के प्रधान सुबोध सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हरजिंदर नगर आर्य समाज प्रांगण से लाल बंगला पुलिस चौकी होते हुए आर्य समाज मंदिर प्रांगण हरजिंदर नगर में शोभायात्रा का समापन किया गया। संस्था के प्रधान सुबोध सिंह ने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेशों को बताते हुए कहा कि वेदों की ओर लौटें और संसार को श्रेष्ठ बनाएं। शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर संरक्षक सीताराम आर्य, मंत्री राजेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उप भूषण कुमार, उप मंत्री कुलदीप सिंह, प्यारेलाल आर्य, रामजी आर्य, सत्येंद्र प्रकाश समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...