फतेहपुर, जुलाई 19 -- फतेहपुर। शहर के आर्य समाज परिसर में कब्जे के आरोप लगाते हुए रविवार को आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों और समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आर्य समाज की संपत्ति पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं प्रदर्शन करने वालों को एक संगठित गिरोह बताकर आर्य समाज की सम्पत्ति को बेचने का कुचक्र रचने पर आरोप लगाया गया है। आर्य समाज की सम्पत्ति व प्रबधंन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने आर्य समाज परिसर के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि कुछ लोगों ने संस्था के अधिकारों में हस्तक्षेप करते हुए कब्जा करने के साथ ही उसको ब...