विकासनगर, अप्रैल 4 -- आर्य समाज डोभरी के 73वें वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ शनिवार वैदिक यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ का संचालन ब्रह्मा आचार्य वेद वसु की ओर से वैदिक विधि-विधान से कराया गया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ के मंत्रों की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि वैदिक काल में भारतवर्ष में लोग नियमित रूप से यज्ञ करते थे, जिससे समय पर वर्षा होती थी और प्राकृतिक आपदाएं नहीं आती थीं। उन्होंने कहा कि उस समय लोग निरोगी रहते थे और समाज में अनुशासन व संस्कारों का विशेष महत्व था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.