मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- आर्य समाज नई मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय होलिकोत्सव प्रोग्राम की दूसरे दिन की शुरुआत प्रात: यज्ञ से शुरू हुई। मुख्य यजमान धर्मेन्द्र सिंह पंवार, नीटू सपत्नीक रहे। होलिकोत्सव कार्यक्रम में मे वीरेंद्र, अंनग पाल व अतर सिंह रहे। ब्रह् संचालन की भूमिका आचार्य प्रियव्रत शास्त्री द्वारा निभाई गई। यज्ञ के पश्चात मुख्य अतिथि धर्मवीर बालियान अध्यक्ष जाट महासभा प्रमोद राठी चेयरमैन भूमि विकास बैंक, शंकर सिंह भोला चेयरमैन गन्ना समिती तितावी को उपाध्यक्ष अतरसिंह व उप मंत्री डा. राय साहब द्वारा प्रतीक चिह्न व पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम मे भजनोपदेशक रामनिवास आर्य व उपदेशक आचार्य विरेंद्र शास्त्री सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजक हेमानी आर्य, वीरेंद्र सिंह व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह पंवार नीटू व प्रशांत शर्मा आदि म...