मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। आर्य समाज के 122वें वार्षिकोत्सव एवं ऋषिबोधोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को आर्य समाज परिसर में वैदिक परंपरा के तहत यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।आर्य समाज के मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह ने बताया कि आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में लोगों को प्राचीन भारतीय परम्परा से अवगत कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रुप से आर्य समाज के प्रधान प्रहलाद वर्मा, आर्य समाज के मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह, अजय सर्राफ, विशुन देव तिवारी, सुमित राय,उदय प्रताप आर्य, हरिशंकर मिश्रा, बबन प्रसाद वर्मा, संतोष आर्य, राजेश वर्मा, परमात्मा पाण्डेय, मनोज कुमार वर्मा, अनिल राय, दयाराम, अरविंद आर्य, ओम प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश आर्यवीर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.