एटा, जून 3 -- गांव किनौड़ी खैराबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित 27वें वार्षिकोत्सव एवं वैदिक जागरण महोत्सव का समापन मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और वैदिक परंपराओं के बीच संपन्न हुआ। समापन दिवस पर आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां देकर राष्ट्र, समाज और मानव कल्याण की मंगलकामना की। यज्ञ के बाद हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए वैदिक जीवन पद्धति को अपनाने पर बल दिया। मुख्य वक्ता सत्य प्रकाश शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने जिस उद्देश्य से आर्य समाज की स्थापना की थी, आज भी उसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। उउन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच भी भारतीय संस्कृति और वैदिक मूल्यों को जीवित रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकत...