मथुरा, अप्रैल 29 -- थाना अंतर्गत चिकित्सालय से बुधवार को घर की ओर पैदल जा रही आर्य समाज के प्रधान की मां के कान से दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार बदमाश कुडलों को छीन ले गये। कान से कुंडल खींचने पर पीड़िता घायल हो गई। लोगों ने महिला को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। कुंडल छीनने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल शातिरों की तलाश कर ही है। दिनदहाड़े महिला के साथ हुई लूट की घटना से इलाके के लोगों में भय का माहौल है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे आर्य समाज के प्रधान डा. प्रकाश आर्य की मां सीमा रानी पुराना जीटी रोड स्थित गांधी चिकित्सालय से आर्य नगर स्थित घर की ओर पैदल जा रही थी। जब वह घर के समीप सुनसान गली से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आये बाइक सवार नकाबपोशों में से एक युवक उनके कानों के सोने के कुंडलों...