शाहजहांपुर, जून 15 -- मिर्जापुर। आर्य समाज बहरिया द्वारा रविवार को ढाई, पृथ्वीपुर और बहरिया क्षेत्र में व्यापक वैदिक प्रचार अभियान चलाया गया। बहरिया आर्य समाज प्रांगण में वैदिक रीति से यज्ञ के साथ सत्संग और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य रक्षपाल देव ने कहा कि यज्ञ केवल अग्निहोत्र नहीं, बल्कि समाज और मानवता के हित में किए गए श्रेष्ठ कर्म भी यज्ञ के समान होते हैं। उन्होंने वैदिक सिद्धांतों को जीवन में अपनाने और नैतिक मूल्यों के प्रसार पर जोर दिया। इस अवसर पर जलालाबाद आर्य समाज से आए श्रीकृष्ण गुप्ता, रामनिवास शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, आनन्द प्रकाश गुप्ता, मुकेश प्रजापति, प्रेमवीर सिंह चन्देल, अजय प्रताप सिंह और सुधाकर कुशवाहा सहित कई आर्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...