गाजीपुर, अगस्त 9 -- गाजीपुर। आर्य समाज गाजीपुर का वार्षिक निर्वाचन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गाजीपुर के जिला प्रधान आदित्य प्रकाश आर्य के संरक्षण में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन में दिलीप कुमार वर्मा को प्रधान, संजय कुमार वर्मा को उपप्रधान, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल को मंत्री और मनोज कुमार जायसवाल को उपमंत्री चुना गया। अजय कुमार केसरी को कोषाध्यक्ष, रवीश कुमार शर्मा को उपकोषाध्यक्ष, संतोष कुमार वर्मा को मीडिया और प्रचार मंत्री, राजेश कुमार वर्मा को पुस्तकाध्यक्ष और उदय भान गुप्ता को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सदाशिव सिंहा को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। वहीं मोहन प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्रनाथ वर्मा, जवाहरलाल कांस्कार, आदित्य प्रकाश और चंद्रमणि को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- कुंदन कुमार बने सनातन बोर्ड परिषद के जिला ...