आर्य समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया
बगहा, मई 24 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। नगर के शिवगंज स्थित एक भूखंड को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। आर्यसमाज ने इस भूखंड को अपना बताया है। आर्यसमाज का दावा है कि 70 वर्षों से यह भूमि आर्य समाज के कब्जे में है और यह भूमि आर्यसमाज को मौखिक दान में प्राप्त हुई थी। लेकिन कतिपय व्यक्तियों ने उक्त भूखंड की खरीद बिक्री कर ली है और उसपर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे हैं। इधर, मामले की गंभीरता को देख बीडीओ सूरज कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक संतोष शर्मा, आरओ अशोक कुमार रविवार को दल बल के साथ विवादित भूखंड पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने उक्त भूखंड पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए कानून व्यवस्था बहाल रखने का निर्देश दिया। इससे पहले अधिकारियों ने भूखंड पर दवा कर रहे पक्षों को शिकारपुर थाना परिसर में बुलाकर उनका प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.