आर्य समाज का वार्षिकोत्सव यज्ञ और भजनों के साथ संपन्न
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार आचार्य शिवकुमार शास्त्री के आचार्यत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान के रूप में गोपाल कृष्ण शुक्ल सपत्नीक, बालकृष्ण गुप्त सपत्नीक और मीनाक्षी अग्रवाल ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञ के उपरांत भानुप्रकाश शास्त्री के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात्रिकालीन समापन कार्यक्रम में सहारनपुर से आए उपदेशक शिवकुमार शास्त्री ने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए सुखी परिवार की परिकल्पना और मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के उपाय बताए। शाहजहांपुर के अंतकुमार आर्य एवं बरेली के भानुप्रकाश शास्त्री के भजनों ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर गुरुशरण पाठक, ओम प्रकाश वैश्य, नवीन भसीन, अनिल भाटीन, अखिलेश हलवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.