बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती। आर्य समाज गांधीनगर ने 15 फरवरी को भदेश्वरनाथ मंदिर के यज्ञशाला में यज्ञ व प्रवचन का आयोजन किया है। यह जानकारी मेला प्रचार संयोजक हरिहरमुनि और मंत्री मुरलीधर भारती ने दी। इसके लिए रविवार को तैयारी बैठक हुई। मंत्री ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह महाशिवरात्रि व महर्षि दयानंद ऋषि बोधोत्सव के पावन पर्व पर यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ व प्रवचन सुबह साढ़े बजे से सायं पांच बजे तक होगा। यहां पर आर्य समाज का साप्ताहिक अधिवेशन भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.