मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मुरादाबाद ने रविवार को साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया। पं वीरेंद्र आर्य ने लोकेश आर्य की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद शिवम आर्य व मथुरा प्रसाद आर्य ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किये। वहीं डॉ़ राम मुनि ने महर्षि दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में और तुरंत रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी मुरादाबाद के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा। ज्ञानेंद्र गांधी,डॉ़ अभय श्रोत्रिय, डॉ़ राम मुनि, रमेश आर्य, डॉ़ आलोक कुमार, अरविंद आर्यबंधु, मयंक आर्य, निर्मल आर्य, राकेश कुमार, लोकेश आर्य, रामाशंकर आर्य, गायत्री आर्य, राजेश नारंग, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, कपिल मुनि ज्ञानप्रकाश रस्तोगी, दिनेश दीक्षित, य...