देवघर, मार्च 20 -- मधुपुर । थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर में सदस्यों ने नव वर्ष सह आर्य समाज स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर समाज के पुरोहित आचार्य श्यामाकांत शास्त्री व प्रकाश चंद्र पंडित ने वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा ब्रह्म यज्ञ व देव यज्ञ संपन्न कराया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से यज्ञ प्रार्थना का गायन किया गया। मौके पर सभी को नव वर्ष की शुभकामना दी। आज के दिन की महत्ता को रेखांकित करते हुए आचार्य श्यामाकांत शास्त्री ने कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। पुरोहित प्रकाश चंद्र पंडित ने कहा कि त्रेता युग में पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी का राज्याभिषेक हुआ था। वहीं द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर का राजाभिषेक भी इसी दिन हुआ था। वर्तमान कलियुग में विक्रमादित्य का राज्याभिषेक, विक्रम संवत का शुभारंभ, महर्षि गौतम...