आर्य समाजियों ने एक वृक्ष मां के नाम से जुड़ने का आह्वान किया
अमरोहा, जुलाई 16 -- हसनपुर, संवाददाता। आर्य प्रतिनिधि सभा के निर्देश पर मंगलवार को नगर में जिला आर्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अतिथि स्वामी नरेंद्र देव ने आर्यवीर दल, आर्य वीरांगना दल के गठन तथा जिले एवं आर्य समाजों में इनके अधिष्ठाता के माध्यम से कार्य करने को कहा।मुरादाबाद एवं अलीगढ़ मंडल प्रभारी दयाशंकर आर्य ने आर्य समाजों की सामाजिक भूमिकाओं यथा लिहाफ वितरण आदि पर ध्यान दिलाते हुए एक वृक्ष मां के नाम मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। साप्ताहिक हवन एवं सत्संग के साथ वेद प्रचार हेतु शिविर लगाने पर जोर दिया। रामवीर सिंह ने नई ऊर्जा से युक्त नौजवानों को आगे लाने का आह्वान किया। जिला मंत्री विनय त्यागी ने वर्ष भर किए गए कार्यक्रमों तथा जिले के आर्य समाजों की वर्तमान स्थिति तथा सक्रियता का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रदेश सभा की ओर से रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.