आर्य वीरांगना शिविर का समापन
फरीदाबाद, जून 14 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। ठारूराम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय आर्य वीरांगना शारीरिक एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। शिविर के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा, योग, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में छात्राओं ने इन सभी गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और प्रेरणादायी गीतों ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधान प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से दृढ़ और आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाना है। यह भी पढ़ें- संस्कारों के साथ आत्मरक्षा के हुनर सीख बेटियां बनीं सशक्त समारोह के अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.