बस्ती, अक्टूबर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्वामी दयानंद विद्यालय सुर्तीहट्टा में आर्य वीरांगना दल बस्ती ने सोमवार को भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा की। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने रानी दुर्गावती के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि जब मुगलों की विशाल सेना को देखकर रानी के मंत्री ने उन्हें युद्ध न करने की सलाह दी थी, तब रानी ने दृढ़ता से कहा था कि कलंकित जीवन जीने की अपेक्षा शान से मर जाना अच्छा है। यह भी पढ़ें- महारानी दुर्गावती के जयंती पर लोगों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर 1524 को जन्मी रानी दुर्गावती का जीवन आत्मसम्मान और धर्म की रक्षा क...